स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपरकिंग्स से निकलकर न्यूजीलैंड की टीम से जुड़े

चेन्नई के कैम्प से निकलकर फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के कैम्प में चले गए हैं
चेन्नई के कैम्प से निकलकर फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के कैम्प में चले गए हैं

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग यूएई में टी-20 विश्व कप से पहले कीवी टीम के शिविर में शामिल हो गए हैं। फ्लेमिंग को शनिवार की सुबह न्यूजीलैंड की ट्रेनिंग किट पहने देखा गया है। फ्लेमिंग न्यूजीलैंड टीम के साथ कुछ दिन रहेंगे और उनकी तैयारी में मदद करेंगे। वह आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के सफल अभियान के तुरंत बाद न्यूजीलैंड टीम से जुड़ चुके हैं।

Ad

बता दें फ्लेमिंग चेन्नई के कोच हैं और उनकी टीम ने बीते शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर खिताब जीता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फ्लेमिंग के शिविर में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आईपीएल 2021 के विजेता चेन्नई के कोच फ्लेमिंग अब टी-20 विश्व कप से पहले हमारे शिविर में जुड़ चुके हैं। इसके साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कप्तान केन विलियमसन और फ्लेमिंग की आपस में बात करते हुए फोटो भी साझा की है।

चेन्नई के साथ बतौर कोच अपना चौथा खिताब जीतते ही फ्लेमिंग शुक्रवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कोच बन गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है, जिनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

फ्लेमिंग 2009 से चेन्नई में कोच के रूप में शामिल हुए थे और तब से फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। केन विलियमसन की अगुवाई में कीवी टीम 26 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

न्यूजीलैंड का विश्व कप में सबसे बेहतर प्रदर्शन सेमीफाइनल तक (2007 और 2016) का रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में पहली बार खिताब जीतना चाहेगी। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने पिछले दो आईसीसी प्रतियोगिताओं (एकदिवसीय विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) में उम्दा प्रदर्शन किया है और ऐसा ही अच्छा प्रदर्शन आगामी टी-20 विश्व कप में भी करना चाहेगी। हालांकि उनके लिए यह सफर भी आसान नहीं रहने वाला है। यूएई की धीमी पिचों पर एशियाई टीमों से भिड़कर आगे जाने के लिए कीवी टीम की एकजुट होकर प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications