T20 World Cup में नामीबिया ने किया बहुत बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को लगा जबरदस्त झटका

Sri Lanka vs Namibia, T20 World Cup 2022
Sri Lanka vs Namibia, T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 के फर्स्ट राउंड के पहले मैच में ही नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका (SL vs NAM) को 55 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 163/7 का स्कोर बनाया, जवाब में श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नामीबिया के यान फ्राईलिंक (28 गेंद 44 और 2/26) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और शुरुआत में उनका फैसला सही भी साबित हुआ। नामीबिया के दोनों ओपनर माइकल वैन लिंगेन और डिवान ला कॉक क्रमशः 3 और 9 रन बनाकर आउट हो गए। यान निकोल लोफ्टी-ईटन भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस अपनी पारी को लम्बा नहीं ले जा पाए और 12वें ओवर में 20 रन बनाकर वानिन्दु हसरंगा का शिकार बने। स्टीफन बार्ड ने भी 26 रनों की पारी खेली। डेविड वीजे अपना खाता भी नहीं खोल पाए और चलते बने और नामीबिया का स्कोर 93/6 हो गया। यहाँ से यान फ्राईलिंक और जेजे स्मिट ने तेजी से रन बनाये और सातवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन जोड़ते हुए स्कोर को 160 के पार पहुँचाया। फ्राईलिंक ने 28 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 44 रन बनाये। वहीं स्मिट ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 31 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

164 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरूआती झटके लगे और टीम ने 21 के स्कोर तक अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। कुसल मेंडिस 6 रन बनाकर डेविड वीजे का शिकार बने। वहीं पैथुम निसांका 9 और दनुष्का गुनातिलका बिना खाता खोले बेन शिकोंगो का शिकार बने। धनंजय डी सिल्वा भी 11 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। दसुन शनाका और भानुका राजपक्षे ने पारी को संभालने का प्रयास किया और पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। इस साझेदारी को बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ ने तोड़ा और उन्होंने 74 के कुल स्कोर पर राजपक्षे (20) को कैच आउट कराया। यहाँ से लगातार विकेट गिरे और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। शनाका ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाये। नामीबिया के लिए चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications