अश्विन हमें बताते हैं कि क्या करना है, हम अश्विन को नहीं बताते हैं - गेंदबाजी कोच का बड़ा बयान

Nitesh
India v South Africa - 3rd T20 International
रविचंद्रन अश्विन को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R.Ashwin) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में कोई नहीं ये बताता है कि उन्हें क्या करना चाहिए, बल्कि वो बताते हैं कि वो क्या करने वाले हैं।

Ad

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अश्विन ऐसे समय में बैटिंग के लिए आए थे जब मैच काफी रोमांचक हो गया था और उस वक्त कोई भी टीम जीत सकती थी। अश्विन की एक गलती भारतीय टीम को भारी पड़ सकती थी। दरअसल भारतीय टीम को जब आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे तब दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हो गए। अब एक गेंद पर भारत को जीत के लिए दो रन चाहिए थे और क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन थे। अश्विन ने काफी चतुराई दिखाई और लेग साइड की दिशा में जा रही गेंद से छेड़छाड़ नहीं की और वो गेंद वाइड हो गई। इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

अश्विन खुद बताते हैं कि वो क्या करने वाले हैं - पारस महाम्ब्रे

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे से पूछा गया कि क्या बैटिंग में भेजने से पहले अश्विन को कोई सलाह दी गई थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा 'इसका उल्टा होता है। अश्विन हमें बताते हैं कि वो क्या करने वाले हैं। वो इसी तरह के इंसान हैं। वो काफी शांत हैं, जिस तरह से उन्होंने नवाज की उस गेंद को छोड़ा था उससे पता चलता है कि उनका दिमाग कितनी तेजी से चलता है। उस समय कोई दूसरा बल्लेबाज होता तो वो बल्ले से शॉट लगाने का प्रयास करता लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं किया।'

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि अगर वो गेंद वाइड ना जाती तो वो सीधा ड्रेसिंग रूम में भागते हुए जाते और अपने संन्यास का ऐलान कर देते।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications