एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के तूफ़ान में उड़ी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने T20 World Cup के सेमीफाइनल में बुरी तरह हराया 

India v England - ICC Men
India v England - ICC Men's T20 World Cup: Semi Final

T20 World Cup 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराया। पहले खेलते हुए भारत ने 168/6 का स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में 170/0 का स्कोर बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इस तरह अब 13 नवंबर को इंग्लिश टीम का सामना फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से होगा। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को उनकी जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने भारत को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया और अपने फैसले को सही भी साबित किया। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने उतरी केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी महज 9 रन ही जोड़ पाई। दूसरे ही ओवर में राहुल 5 के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बने। रोहित ने कुछ देर संघर्ष किया लेकिन वह भी 28 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक रूख अपनाया और तेजी से रन बनाने की कोशिश में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आदिल राशिद का शिकार बने। इस तरह भारत ने 75 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए। यहाँ से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने डटकर बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। विराट ने 39 गेंदों में मौजूदा वर्ल्ड कप का अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। वह 40 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस बीच पांड्या ने धाकड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋषभ पंत आखिरी ओवर में 6 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। पांड्या ने आखिरी ओवर में की चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अंतिम गेंद पर हिट विकेट हो गए। उन्होंने 33 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने पावरप्ले में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। पहले छह ओवरों में इस जोड़ी ने 63 रन बनाये। इस जोड़ी ने लगातार आक्रमण जारी रखा और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। इंग्लैंड ने 15 ओवर में ही 156 रन बनाते हुए भारत को मैच से बाहर कर दिया था। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए बटलर ने अपनी टीम को जीत दिला दी। हेल्स ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाये। उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्के और चार चौके लगाए। वहीं बटलर ने भी 49 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रनों की नाबाद पारी खेली।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications