भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में होने वाले मुकाबले में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं इस मुकाबले से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे भारतीय फैंस काफी कंफ्यूजन में पड़ गए हैं। भारतीय फैंस के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पाकिस्तानी टीम को ज्वॉइन कर लिया है। आखिर क्या है ये पूरा माजरा और क्यों फैंस ऐसा कह रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह ।दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया और संचार विभाग के प्रबंधक इब्राहीम बदीस ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में गाबा क्रिकेट मैदान से पाकिस्तान की जर्सी और चश्मा पहने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। इन तस्वीरों को जब फैंस ने देखा तो उन्हें रोहित शर्मा की याद आ गई। इसकी वजह ये है कि इब्राहीम इस लुक में बिल्कुल भारतीय कप्तान की तरह नजर आ रहे हैं।पाकिस्तान के मैनेजर की तस्वीर देखकर फैंस को रोहित शर्मा की आई यादउनकी इस तस्वीर पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं और सबका यही मानना था कि इब्राहिम रोहित शर्मा के हमशक्ल की तरह हैं। इसी वजह से फैंस कह रहे हैं कि रोहित शर्मा अब पाकिस्तान टीम में शामिल हो गए हैं।Soha@SoA241I legit thought it was rohit sharma in Pakistans kit twitter.com/IbrahimBadees/…Ibrahim Badees@IbrahimBadeesGabba 72Gabba 😎 https://t.co/c53QSh6tfBI legit thought it was rohit sharma in Pakistans kit twitter.com/IbrahimBadees/…Mustafa Ali Syed 🇵🇸@WTfuk_ManiMojai laga Rohit Sharma ne Pakistani jersey pehn li 🙃 twitter.com/IbrahimBadees/…Ibrahim Badees@IbrahimBadeesGabba 174Gabba 😎 https://t.co/c53QSh6tfBMojai laga Rohit Sharma ne Pakistani jersey pehn li 🙃😂😂 twitter.com/IbrahimBadees/…Arshad Pahari 🧗@was_ooo_oooRohit Sharma decided to join PCT after great comeback of Shaheen Shah Afridi twitter.com/IbrahimBadees/…Ibrahim Badees@IbrahimBadeesGabba 174Gabba 😎 https://t.co/c53QSh6tfBRohit Sharma decided to join PCT after great comeback of Shaheen Shah Afridi 🔥👏twitter.com/IbrahimBadees/…आपको बता दें कि कई भारतीय खिलाड़ियों के हमशक्ल इससे पहले हमें देखने को मिल चुके हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पिछली बार भारतीय टीम को 10 विकेटों से बुरी तरह टी20 वर्ल्ड कप में हरा दिया था। इस बार इंडियन टीम चाहेगी कि जीत हासिल की जाए। हालांकि बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान के मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। वहीं मेलबर्न और सिडनी में भी शुक्रवार से ही बारिश की आशंका जताई जा रही है।