मैंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो मुझसे खुश नहीं होंगे, रोहित शर्मा ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Nitesh
रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को लेकर दी मजेदार प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को लेकर दी मजेदार प्रतिक्रिया

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं रोहित शर्मा ने कहा है कि युवराज सिंह उनसे खुश नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने उनका एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंद पर 53 रन बनाए और इस दौरान तीन छक्के भी लगाए। अपने इन्हीं तीन छक्कों के दौरान उन्होंने युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। अब रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 34 छक्के हो गए हैं। वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने कुल 33 छक्के लगाए थे। हालांकि अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं।

मैच के बाद रोहित शर्मा से पूछा गया कि उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है उन्हें कैसा लग रहा है। इसके जवाब में रोहित ने कहा कि युवराज सिंह खुश नहीं होंगे।

रोहित शर्मा और युवराज सिंह 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में साथ में खेले थे

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो वो 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे। वो युवराज सिंह के साथ खेल चुके हैं। युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा भी अपने छक्कों के लिए मशहूर हैं। नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्होंने दिखा दिया है कि अब वो फॉर्म में आ गए हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 179 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड की टीम 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

Quick Links

Edited by Nitesh