श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया की जीत से भारतीय टीम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समझिए पूरा गणित

India v Namibia - ICC Men
नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर चौंका दिया

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज हो चुका है और पहले ही दिन एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नामीबिया की टीम ने एशिया कप चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) को हरा दिया। नामीबिया ने अपने इस परफॉर्मेंस से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। वहीं उनकी इस जीत का असर भारतीय टीम (Indian Cricket Team) पर भी पड़ सकता है।

Ad

सुपर-12 स्टेज में पहुंचने के लिए श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम फेवरिट मानी जा रही थी। दरअसल आठ टीमों के बीच सुपर-12 स्टेज में पहुंचने के लिए मुकाबला हो रहा है और श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम इन सबमें सबसे मजबूत है। हालांकि नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर चौंका दिया। हाल ही में एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम 55 रन से हार गई।

हालांकि इस हार का असर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पर भी पड़ सकता है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फॉर्मेट के मुताबिक शुरूआती स्टेज में दो ग्रुप हैं। ग्रुप ए की विनर टीम और ग्रुप बी की रनर अप टीम को सुपर 12 स्टेज में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के ग्रुप में जगह मिलेगी। वहीं ग्रुप बी की विनर टीम और ग्रुप ए की रनर अप टीम को सुपर-12 स्टेज में इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के ग्रुप में जगह मिलेगी।

भारत का ग्रुप बन सकता है 'ग्रुप ऑफ डेथ'

टूर्नामेंट के आगाज से पहले सबने यही उम्मीद की थी कि ग्रुप 1 में श्रीलंका और ग्रुप 2 से वेस्टइंडीज की टीम आगे जाएगी। हालांकि श्रीलंका की हार ने पूरा गणित ही बदल दिया है। अगर श्रीलंका अब यहां से अपने बचे हुए मुकाबले जीत लेती है और नामीबिया भी लगातार जीत हासिल करती है तो फिर श्रीलंका ग्रुप ए की रनर अप होगी और सुपर-12 स्टेज में वो भारतीय टीम के ग्रुप में आ जाएगी। वहीं वेस्टइंडीज अगर ग्रुप बी में टॉप पर रहती है तो फिर वो भी भारतीय टीम के ग्रुप में आ जाएगी। ऐसे में भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका के साथ इंडियन टीम का ग्रुप काफी कठिन हो जाएगा। ये तब ग्रुप ऑफ डेथ हो जाएगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications