Suryakumar Yadav funny comment on Yashasvi Jaiswal post: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) को शुरू होने में अब चंद दिन रह गए हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम भी यूएसए पहुँच चुकी है और खिलाड़ी 1 जून को होने वाले वार्म-अप मैच से पहले खाली समय में न्यूयॉर्क में घूमते नजर आए। इस बीच युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिस पर उनके साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने गार्डन में घूमने का जिक्र करते हुए मजेदार कमेंट किया।
भारतीय टीम न्यूयॉर्क के लिए दो बैच में रवाना हुई है। पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी साथ गए थे। वहीं, इसके बाद यशस्वी जायसवाल, आवेश खान और युजवेंद्र चहल साथ में रवाना हुए, जबकि हार्दिक पांड्या लंदन में थे और उन्होंने वहीं से टीम को डायरेक्ट न्यूयॉर्क में ज्वाइन किया। हालाँकि, विराट कोहली अभी भी भारतीय टीम से नहीं जुड़े हैं लेकिन वह जल्द ही रवाना हो सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने लिए यशस्वी जायसवाल के मजे
दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं और उनके आसपास काफी पेड़-पौधे भी हैं। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव ने अपने साथी खिलाड़ी के मजे लिए और कमेंट में लिखा,
"संभल के। गार्डन में घूमेगा तो पता है ना।"
![यशस्वी जायसवाल के पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव के कमेंट का स्क्रीनशॉट (Credit: Instagram)](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/a64b4-17169208390606-1920.jpg 1920w)
गौरतलब हो कि टी20 वर्ल्ड कप के नौवें संस्करण के लिए भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा यूएसए, कनाडा और आयरलैंड भी है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी हैं और 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी।
बात की जाए यशस्वी जायसवाल की तो इस बार आईपीएल 2024 में उनका फॉर्म उतना शानदार नहीं रहा लेकिन उनके बल्ले से 400 से ज्यादा रन आए। टीम इंडिया के लिए उन्होंने अब तक जितने भी मौके मिले हैं, उनमें अच्छा किया है और वर्ल्ड कप में वह पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।