क्या कहता है गणित, पाकिस्तान कैसे अब भी सेमीफाइनल में जा सकता है

Pakistan v Zimbabwe - ICC Men
Pakistan v Zimbabwe - ICC Men's T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Team) जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से हार के बाद लगभग बाहर हुई है लेकिन इसे पूरी तरह से बाहर नहीं माना जा सकता है। पाक टीम के पास अभी मौका है लेकिन यह अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है। ऐसे में यहाँ समझने का प्रयास करना होगा कि किस तरह पाकिस्तानी टीम के आसार अब भी सेमीफाइनल में जाने के बन सकते हैं।

Ad

भारतीय टीम 4 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर है, वहीँ दक्षिण अफ्रीका के 3 अंक हैं और तालिका में दूसरा नम्बर है। पाकिस्तान टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स से खेलेगा और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है और इन तीनों मैचों में पाकिस्तानी टीम को जीत हासिल करनी ही होगी। पाकिस्तान को रेस से बाहर करने के लिए एक और हार काफी होगी। इन तीनों में से एक हार सीधा उनको बाहर करेगी।

अब अन्य टीमों पर निर्भरता को समझना होगा। बेस्ट संभव परिदृश्य यह होगा कि बांग्लादेश अब जिम्बाब्वे को हरा दे और भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर आगे निकल जाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स को हराए। इससे भारत के 6 अंक होंगे। बांग्लादेश के 4 और जिम्बाब्वे के 3 अंक होंगे। पाकिस्तान के 2 अंक होंगे और दक्षिण अफ्रीका के 3 अंक रहेंगे।

2 नवंबर को पाकिस्तान के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि जिम्बाब्वे को नीदरलैंड्स की टीम हराए और बांग्लादेश को भारतीय टीम हराए। इसके बाद 3 नवम्बर को पाकिस्तान खुद दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। ऐसे में भारत के पास 8 अंक, पाकिस्तान और बांग्लादेश के 4-4 अंक होंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के पास 3 अंक होंगे।

अगर दक्षिण अफ्रीका रविवार को भारत को हरा देता है तो वह पाकिस्तान को हॉट सीट पर बैठा देगा। भारत पर दक्षिण अफ्रीका की जीत से दक्षिण अफ्रीका के 5 अंक और भारत के 4 अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका का नीदरलैंड्स के खिलाफ एक गेम होगा जिसमें अफ्रीका के जीतने की संभावना है। वहीं भारत को जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है और उनमें भारत के जीतने के आसार हैं। अगर भारत को दक्षिण अफ्रीका हरा देता है तो नीदरलैंड्स द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराने पर पाकिस्तान का मामला बन सकता है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications