विनोद कांबली की सेहत में हुआ सुधार, अस्पताल में डांस करते आए नजर; देखें वायरल वीडियो

Mumbai Sports And Fitness - Source: Getty
Mumbai Sports And Fitness - Source: Getty

Vinod Kambli dance viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के फैंस के लिए खुशखबरी है। कांबली की सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिला है। इस पूर्व क्रिकेटर को अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद कांबली के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें शरीर में ऐंठन हो रही थी। जिसके चलते महाराष्ट्र के एक अस्पताल में कांबली का इलाज चल रहा था।

Ad

इलाज के बाद कांबली की हालत में तेजी के साथ सुधार हुआ है। वहीं आप विनोद कांबली के वायरल वीडियो को देख समझ जाएंगे कि उनकी सेहत में वाकई में सुधार हुआ है। कांबली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अस्पताल के अंदर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आपकों दिखाते हैं विनोद कांबली का यह वीडियो।

डांस करते नजर आए विनोद कांबली

विनोद कांबली जिस अस्पताल में भर्ती थे। वहां का ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांबली अस्पताल में डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कांबली सिर्फ नाच ही नहीं रहे हैं बल्कि चक दे-चक दे इंडिया गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचते हुए वह कुछ क्रिकेट शॉट भी लगा रहे हैं। वीडियो में कांबली काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। कांबली की हालत में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है।

Ad

विनोद कांबली ने डॉक्टर्स का दिया था धन्यवाद

पिछले कुछ समय पहले भी विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आज वह जिंदा हैं तो अस्पताल के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हैं। वीडियो में विनोद कांबली कहते हैं कि अब डॉक्टर्स जैसा कहेंगे मैं वैसा ही करुंगा बस। कांबली क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने नशे की वजह से अपना पूरा करियर खराब कर लिया। हालांकि वह किसी भी तरह से अपने स्वास्थ्य को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications