'जो सर कहेंगे वही करूंगा...',अस्पताल से विनोद कांबली का वीडियो आया सामने; कही बड़ी बात

विनोद कांबली
विनोद कांबली की तस्वीर (photo credit: x.com/PTI_News)

Vinod Kambli Health update viral hospital video: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी तबियत को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। बीते शनिवार को विनोद कांबली की हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई। जिसकी वजह से उन्हें शनिवार को ही महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। कई मेडिकल परीक्षणों के बाद अब यह खुलासा हुआ है कि विनोद कांबली के 'मस्तिष्क में खून का थक्का' जम गया है। डॉ. विवेक त्रिवेदी ने कई चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद विनोद कांबली के स्वास्थ्य के बारे में उपरोक्त निष्कर्षों का खुलासा किया है। फिलहाल वह अभी इससे उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Ad

इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। वहीं विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद अपनी तबियत के बारे में बताया है और डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है। आपको दिखाते हैं विनोद कांबली का वीडियो।

विनोद कांबली ने डॉक्टर्स को दिया धन्यवाद

विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान विनोद कांबली ने अपनी तबियत के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से आज जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि डॉक्टर मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा।

बता दें कि शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह चल नहीं पा रहे थे, यहां तक कि बैठ भी नहीं पा रहे थे। विनोद कांबली जब भर्ती हुए थे और आज मंगलवार तक उनकी तबियत में काफी सुधार हुआ है। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और विनोद कांबली ठीक होने के बाद डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर खुशी थी। खास बात यह है कि उनके इस इलाज का खर्च उनके एक फैन ने उठाया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications