3 फिल्में जिसमें विनोद कांबली ने किया अभिनय, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

Former Indian Cricketer Vinod Kambli In Amritsar - Source: Getty
Former Indian Cricketer Vinod Kambli In Amritsar - Source: Getty

Former Indian cricketer Vinod Kambli filmy career: पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा में रहने की वजह काबंली खुद ही हैं। नशे की वजह से कांबली ने अपने करियर के साथ-साथ अपना जीवन भी बर्बाद कर लिया। विनोद कांबली इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। कांबली का एक वक्त पर क्रिकेट जगत में नाम था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी जबरदस्त तरीके से थी। कम समय में ही सफलता मिलने से कांबली गलत राह पर भी गए और इसका खामियाजा भी उन्हें उठाना पड़ा।

Ad

विनोद कांबली बाहरी दुनिया में ऐसे फंसे कि उन्होंने क्रिकेट की बजाय ग्लैमर को चुना। कांबली ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रहीं, जिसकी वजह से वह दोबारा फिल्मों में नजर नहीं आए। इस आर्टिकल में हम आपको विनोद कांबली के फिल्मी करियर के बारे में बताएंंगे।

ऐसी तीन फिल्में जिसमें विनोद कांबली ने किया अभिनय लेकिन रहीं फ्लॉप

3. 2002 में अनर्थ फिल्म से किया था डेब्यू

विनोद कांबली ने साल 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू में किया था। कांबली की पहली फिल्म का नाम 'अनर्थ' था। इस फिल्म में विनोद कांबली ने संजय दत्त, सुनील शेट्टी, प्रीति झंगियानी, गौतम रोडे और आशुतोष राणा के साथ काम किया था। इसमें कांबली ने गौतम के दोस्त का रोल प्ले किया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म का बजट करीबन 6 करोड़ था और फिल्म ने रिलीज होने के बाद 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। कांबली की यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी।

Ad

2. पल-पल दिल के पास

इसके बाद कांबली ने 2009 में 'पल पल दिल के पास' फिल्म की। इस फिल्म से विनोद काबंली को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। इसमें उनके साथ अजय जडेजा भी थे।

1. Bettanagere

कांबली ने कन्नड़ मूवी Bettanagere में भी काम किया है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। लेकिन बाकी फिल्मों की तरह इसका भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ और यह भी फ्लॉप रही। इस तरह कांबली को कहीं भी सफलता हाथ नहीं लगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications