WPL Auction : हरमनप्रीत कौर के मुंबई इंडियंस में जाने पर कुछ ऐसा रहा भारतीय प्लेयर्स का रिएक्शन, देखिए ये स्पेशल वीडियो

हरमनप्रीत कौर के लिए सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं
हरमनप्रीत कौर के लिए सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का ऑक्शन मुंबई में हुआ और इस दौरान कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खरीदा। वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान हासिल किया और उन्हें अपना कप्तान भी घोषित कर दिया है।

Ad

भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए इस वक्त साउथ अफ्रीका में है और वहीं पर सभी खिलाड़ियों ने एकसाथ ऑक्शन देखा। इस दौरान जैसे-जैसे प्लेयर्स के लिए बोली लगती गई, खिलाड़ियों का रिएक्शन भी काफी देखने लायक रहा। हरमनप्रीत कौर को भी जब मुंबई इंडियंस ने खरीदा तो सभी खिलाड़ियों ने मिलकर उन्हें बधाई दी।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने पर खिलाड़ियों का रिएक्शन

हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ की रकम में खरीदा। उन्हें हासिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिला और आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। जैसे ही मुंबई ने हरमन को हासिल किया वैसे ही सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अपने कप्तान को बधाई दी। मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। आप भी देखिए ये वीडियो।

आपको बता दें कि इससे पहले स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने काफी महंगे दाम में खरीदा। स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख था और उनका नाम सबसे पहले ऑक्शन में आया। भारतीय ओपनर के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी हिस्सा लिया। इन दोनों टीमों के बीच लम्बी जद्दोजहद चली और अंत में आरसीबी ने बाजी मारी और 3 करोड़ 40 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल होने के बाद फैन्स ने उनकी तुलना विराट कोहली से की है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications