"चैंपियंस" - टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पहनेगी खास जर्सी, संजू सैमसन ने दिखाई पहली झलक 

विक्ट्री परेड में खास जर्सी पहने नजर आएगी टीम इंडिया (Photo Credit: Instagram/ @imsanjusamson)
विक्ट्री परेड में खास जर्सी पहने नजर आएगी टीम इंडिया (Photo Credit: Instagram/ @imsanjusamson)

Indian Team Champions Jersey: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की ट्रॉफी लेकर वतन वापस लौट चुकी है। टीम आज सुबह बारबाडोस से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। भारतीय टीम के देश पहुंचने के बाद जमकर जश्न मनाया जा रहा है। आज पूरे दिन भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत के जश्न में डूबी रहेगी। टीम के जश्न के लिए खास तैयारियां की गई है। भारतीय टीम आज मुंबई में ओपन बस में विक्ट्री परेड में भी भाग लेने वाली है। इस विक्ट्री परेड में टीम के खिलाड़ी खास जर्सी पहने हुए नजर आएंगे। जिसकी झलक भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिखाई है।

Ad

संजू सैमसन ने दिखाई चैंपियंस जर्सी की पहली झलक

भारतीय टीम फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित खास स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद भारतीय टीम स्पेशल फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम के रवाना होने से पहले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में भारत की खास जर्सी नजर आ रही है, जिसमें चैंपियंस लिखा हुआ है।

Ad

माना यही जा रहा है कि भारतीय टीम आज मुंबई में होने वाले विक्ट्री परेड के दौरान यही जर्सी पहने हुए नजर आ सकती है। संजू सैमसन द्वारा शेयर की गई स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को भारत की यह चैंपियंस जर्सी काफी पसंद आ रही है।

मुंबई में आयोजित की गई है विक्ट्री परेड

भारतीय टीम मुंबई में शाम पांच बजे से ओपन बस में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड करेगी। भारतीय टीम के इस विक्ट्री परेड में फैंस भी शामिल हो सकेंगे। परेड के बाद खिलाड़ियों को वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस सभी के लिए काफी खास होने वाला है।

भारतीय टीम के इस खास विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए रोहित शर्मा ने फैंस को खुद आमंत्रण भी दिया है। हिटमैन ने बुधवार 3 जुलाई को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिखा था, ‘हम इस खास पल का मजा आपके साथ लेना चाहते हैं। तो आइए इसका जश्न विक्ट्री परेड के जरिए मनाते हैं 4 जुलाई शाम पांच बजे मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में। ट्रॉफी घर आ रही है।‘

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications