IPL रन चेज में सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल करने वाली टीमें, टॉप पर इस चैंपियन टीम का है नाम

चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है (Photo Credit - BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर है (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल (IPL) में रन चेज करना एक बड़ी कला होती है। कई बार टीमें इस दबाव में बिखर जाती हैं और मुकाबला नहीं जीत पाती हैं। जबकि कुछ टीमें ऐसी होती हैं जिन्हें ये दबाव पसंद होता है और वो बेहतरीन तरीके से रन चेज करती हैं। आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जबरदस्त तरीके से रन चेज किया और आखिरी गेंद पर जाकर जीत हासिल की।

Ad

हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आईपीएल के अब तक के इतिहास में किन-किन टीमों ने सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है

अगर हम बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का है। सीएसके ने सबसे ज्यादा 9 बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। एम एस धोनी को वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर माना जाता है और वो खुद 4 बार सीएसके के लिए आखिरी गेंद पर विनिंग शॉट लगा चुके हैं। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस लिस्ट में पहले पायदान पर है। उन्होंने कई रोमांचक मुकाबले जीते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अभी तक 7 बार आईपीएल में आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की है। इसमें आईपीएल का फाइनल मैच भी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 जीत के साथ तीसरे और पंजाब किंग्स की टीम भी 4 ही जीत के साथ चौथे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस ने अभी तक 3 बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। केकेआर और आरसीबी ने भी 3-3 बार आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात लायंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 2-2 बार आखिरी गेंद पर आईपीएल में जीत हासिल की है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications