Welsh Fire Men v Manchester Originals Men - The Hundredद हंड्रेड मेंस कंपटीशन (The Hundred Mens Competition 2021) के 32वें मुकाबले में वेल्स फायर (Welsh Fire) ने इयोन मोर्गन की लंदन स्प्रिट (London Spirit) को 3 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए लंदन स्प्रिट ने निर्धारित 100 गेंदों पर 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। वेल्स फायर ने इस लक्ष्य को 98 गेंद पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।इस मुकाबले के साथ ही अब लीग मैचों का समापन हो गया है। लंदन स्प्रिट की टीम 8 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल कर पाई और वो सबसे निचले पायदान पर रहे। 20 अगस्त को एलिमिनेटर मुकाबला और 21 अगस्त को फाइनल मैच खेला जाएगा।वेल्स फायर के कप्तान बेन डकेत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लंदन स्प्रिट की शुरूआत अच्छी रही। एडम रॉसिंग्टन और जोश इंग्लिस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 29 गेंद पर 40 रनों की साझेदारी की। रॉसिंग्टन 13 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद जोश इंग्लिस और जो क्रैकनेल ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। क्रैकनेल ने 24 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए, वहीं जोश इंग्लिस ने 45 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 72 रनों की धुआंधार पारी खेली। कप्तान इयोन मोर्गन ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए।ग्लेन फिलिप्स ने धुआंधार बल्लेबाजी से टीम को दिलाई जीतलक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्स फायर की शुरूआत काफी खराब रही। महज 2 रन के स्कोर पर ही दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टॉम बैंटन और डेविड लॉयड खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं 20 के स्कोर पर कप्तान बेन डकेत भी आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और ल्युईस डु प्लोय ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।डु प्लोय ने 23 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 35 गेंद पर ही 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जोशुआ कॉब ने 15 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए।Welsh Fire keep themselves off the bottom of the men's table! ⬆️#TheHundred pic.twitter.com/6hPBp24qPY— The Hundred (@thehundred) August 18, 2021