ग्लेन मैक्सवेल की धुआंधार पारी, इंग्लैंड के बल्लेबाज ने जड़ा विस्फोटक शतक

Northern Superchargers Men v London Spirit Men - The Hundred
Northern Superchargers Men v London Spirit Men - The Hundred

द हंड्रेड मेंस कंपटीशन 2022 (The Hundred Mens Competition 2022) में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लंदन स्प्रिट ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स को 7 विकेटों से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में ओवल इनविसिबल्स ने साउदर्न ब्रेव को 7 विकेटों से मात दी।

Ad

नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों पर 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने 35 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। वहीं एडम होस ने भी 14 गेंद पर 30 रन बनाए। जवाब में लंदन स्प्रिट ने इस टार्गेट को 44 गेंदों पर ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज एडम रॉसिंगटन ने 25 गेंद पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 25 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी।

दूसरे मुकाबले की अगर बात करें तो साउदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों पर 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंद पर 37 रन बनाए और वो टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टिम डेविड ने भी 17 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। ओवल की तरफ से रीस टोप्ले ने 3 विकेट चटकाए।

विल जैक्स ने 48 गेंद पर 108 रन बनाए

टार्गेट का पीछा करने उतरी ओवल इनविसिबल्स को पहला झटका 1 रन के स्कोर पर ही लग गया। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विल जैक्स ने धुआंधार शतक लगाकर अकेले ही टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 48 गेंद पर 10 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। टीम ने 82 गेंद पर ही टार्गेट को हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications