हेनरिक क्लासेन ने एक बार फिर दिखाया अपना 'क्लास'...धुआंधार पारी की बदौलत टीम को मिली जीत

Oval Invincibles Men v Manchester Originals Men - The Hundred
हेनरिक क्लासेन की बेहतरीन पारी

द हंड्रेड मेंस कंपटीशन 2023 (The Hundred Mens Competition 2023) के 21वें मुकाबले में ओवल इनविसिबल्स ने लंदन स्प्रिट को 2 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए ओवल इनविसिबल्स ने निर्धारित 100 गेंदों पर 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए, जवाब में लंदन स्प्रिट की टीम 7 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। विल जैक्स को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

ओवल इनविसिबल्स के कप्तान सैम बिलिंग्स ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। जेसन रॉय और विल जैक्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 गेंद पर 79 रनों की साझेदारी की। जेसन रॉय ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। जबकि विल जैक्स ने 42 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रनों की धुआंधार पारी खेली।

हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 46 रन बनाए

हेनरिक क्लासेन ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंद पर 1 चौका और 4 छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। इसके अलावा सैम करन ने भी 17 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

टार्गेट का पीछा करने उतरी लंदन स्प्रिट की शुरुआत भी काफी जबरदस्त रही। जैक क्रॉली और एडम रॉसिंग्टन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 गेंद पर 94 रनों की धुआंधार साझेदारी की। इस दौरान क्रॉली ने केवल 19 रन बनाए लेकिन रॉसिंग्टन ने 32 गेंद पर 61 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि इसके बाद टीम ने लगातार तीन विकेट गंवा दिए और स्कोर 96/3 हो गया। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैथ्यू क्रिचले ने 13 गेंद पर नाबाद 32 रन जरुर बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी 5 गेंद पर 17 रन चाहिए थे और सैम करन ने नो बॉल भी डाला। इसके बावजूद लंदन स्प्रिट टार्गेट को हासिल नहीं कर पाई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications