Why Arjun Tendulkar will not get a Chance in Mumbai Indians Playing 11: आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते शनिवार से हुए इस एडिशन के आगाज के बाद से अब मैचों का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक के बाद एक रोचक मैच खेले जा रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कैंप में नजर आ रहे हैं। जिन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान इस टीम ने अपने साथ जोड़ा था।
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीद तो लिया है। लेकिन इस बार भी उन्हें ब्ल्यू आर्मी के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिलना काफी मुश्किल माना जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा भी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं ऐसे में उन्हें इस बार बाहर बैठे ही पूरी सीजन निकालना पड़ सकता है। चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं 3 कारण क्यों अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में शायद इस बार नहीं मिल पाएगा मौका:-
3. मुंबई इंडियंस के कॉम्बिनेशन में नहीं हो पाते फिट
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस साल काफी दमदार दिख रही है। पिछले साल के सत्र में लचर प्रदर्शन के बाद इस बार मुंबई इंडियंस को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम का कॉम्बिनेशन इस बार तो काफी जबरदस्त नजर आ रहा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही विदेशी खिलाड़ियों का भी शानदार संयोजन है। ऐसे में इस टीम में अर्जुन तेंदुलकर फिट नहीं हो पाते हैं। यही कारण है कि उनका इस बार प्लेइंग 11 में जगह बना पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।
2. अर्जुन तेंदुलकर को नहीं है ज्यादा अनुभव
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से लगातार मुंबई इंडियंस में शामिल किया जा रहा है। लेकिन उन्हें अब तक कुछ खास अनुभव नही हैं। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2023 में डेब्यू का मौका मिला। जिसके बाद वो पिछले साल 1 ही मैच खेल सके। यानी इस खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल में सिर्फ 5 मैच खेले हैं तो वहीं वो इस दौरान 3 विकेट ले सके हैं। ऐसे में अनुभवहीन खिलाड़ी को मुंबई मौका नहीं देना चाहेगी।
1.मैच विनर खिलाड़ी बनने का नहीं है माद्दा
अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर की क्षमता रखते हैं। वो एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज होने के साथ ही बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। लेकिन अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को जितना देखा गया है, उसे देखते हुए तो उनमें वो बात नजर नहीं आ सकी है जो उन्हें एक मैच विनर खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर सके। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में मौका बनना मुश्किल लग रहा है।