महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना के साथ अपने 15 दिन की ट्रेनिंग को खत्म कर वापस अपने घर लौट आये हैं। वह इस वजह से वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाए थे। हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कमी काफी महसूस हुई क्योंकि ऋषभ पंत का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कुछ ख़ास नहीं रहा था।
फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई लोगो का मानना है, कि अब संन्यास ले लेना चाहिए।
हालांकि, आज हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। जिनसे साबित होता है कि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास नहीं लेना चाहिए और उन्हें करीब 1-2 साल और सफ़ेद गेंद की क्रिकेट खेलना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Hindi Cricket News: युवराज सिंह के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी को टी20 लीग में खेलने के लिए नहीं दिया जाएगा NOC
धोनी के बगैर मध्यक्रम बहुत कमजोर
वर्तमान समय में भारतीय टीम का मध्यक्रम बहुत ज्यादा कमजोर है और अगर इसमें से महेंद्र सिंह धोनी को हटा दिया जाए, तो यह और भी कमजोर दिखता है।
फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी अपने अनुभव से भारतीय टीम को संभाल लेते हैं और भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा देते हैं। अगर वह वर्तमान में संन्यास लेते हैं, तो भारतीय टीम के मध्यक्रम का और भी बुरा हाल हो जायेगा। इसलिए महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल संन्यास नहीं लेना चाहिए।
भारतीय क्रिकेट के लिए उचित यही होगा कि महेंद्र सिंह धोनी 1-2 साल और खेले और तब तक ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ अनुभव प्राप्त कर लेंगे और धोनी के संन्यास तक मध्यक्रम के परिपक्व खिलाड़ी बन जायेंगे।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।