मुंबई इंडियंस के नए बल्लेबाज ने अपनी क्रिकेटिंग जर्नी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
तिलक वर्मा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)
तिलक वर्मा बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2022 (IPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा (N.Tilak Varma) ने अपनी क्रिकेटिंग जर्नी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए उन्हें क्या-क्या त्याग करना पड़ा।

Ad

तिलक वर्मा की अगर बात करें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कई मैचों में ताबड़तोड़ पारियां खेली। 14 मैचों में तिलक वर्मा ने 36.09 की औसत और 131.02 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। टीम ने उन्हें ऑक्शन के दौरान एक करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था। तिलक वर्मा ने 17 साल की उम्र से पहले ही हर एक फॉर्मेट में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल लिया था। इसके अलावा वो 2020 के आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

हालांकि तिलक वर्मा के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए क्या-क्या त्याग उन्हें करने पड़े।

मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी त्याग किए हैं - तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने कहा 'हमें परंपरागत करियर के अलावा किसी और के बारे में सोचने की छूट नहीं थी। क्योंकि एक अच्छी नौकरी काफी जरूरी थी। मैं ये कभी नहीं भूलुंगा कि अभी मेरे पास जो है उसे पाने के लिए मुझे क्या-क्या खोना पड़ा। मैंने अपने सारे फैमिली फंक्शन मिस किए। करीबी बहन की शादी में नहीं जा पाया और अपने पैरेंट्स के साथ वक्त नहीं बिता पाया। अंडर-16 टीम में नियमित तौर पर जगह बनाने के लिए मैंने काफी कड़ी मेहनत की थी। मैं सुबह ही मैदान में चला जाता था और देर शाम तक वहां रहता था। स्टेट कैंप का मैंने एक भी दिन नहीं मिस किया। मैं खाना भी नहीं खाता था और रेस्ट भी नहीं करता था।'

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications