टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा

टिम साउदी
टिम साउदी

Ad

टिम साउदी (Tim Southee) न केवल अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि न्यूजीलैंड का यह स्टार टेस्ट क्रिकेट में छक्के मारने के मामले में धीरे-धीरे लेकिन लगातार बल्लेबाजी चार्ट पर चढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने बल्ले से भी धाकड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड को पहली पारी में 32 रन की बढ़त दिलाई। उन्होंने 30 रन का योगदान दिया। टेस्ट क्रिकेट में छक्के मारने के मामले में साउदी ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट में बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाने वाले टिम साउदी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में भारत के खिलाफ 2 बड़े छक्के जड़े। साउदी ने इशांत शर्मा के सिर के ऊपर से सीधा छक्का लगाया और फिर 46 गेंदों में 30 रन पर आउट होने से पहले रविन्द्र जडेजा की गेंद पर मिड-विकेट स्टैंड में एक लम्बा छक्का जड़ दिया।

2 छक्कों के साथ टिम साउदी ने सबसे अधिक टेस्ट छक्कों की सूची में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज के अब 75 छक्के हैं और वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 15वें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं, साउदी महेंद्र सिंह धोनी के 78 टेस्ट छक्कों के रिकॉर्ड से महज 3 छक्के पीछे हैं।

साउदी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैकलम इस सूची में सबसे ऊपर हैं। मैकलम ने टेस्ट क्रिकेट में 107 छक्के लगाए हैं। उनसे नीचे एडम गिलक्रिस्ट हैं जिनके नाम 100 छक्के हैं। क्रिस गेल इस सूची में 98 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा जैक्स कैलिस के 97 और वीरेंदर सहवाग के नाम 91 छक्के हैं। टिम साउदी धीरे-धीरे इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications