अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाना आसान काम नहीं होता है। हालांकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहद आसानी से छक्के लगा देते हैं। क्रिस गेल, हार्दिक पांड्या, एबी डीविलियर्स, शाहिद अफरीदी और जेसन रॉय जैसे खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं।
वहीं एक कप्तान के तौर पर भी कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त छक्के लगाए हैं। अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम था लेकिन अब इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन उनसे आगे निकल गए हैं।
साउथैम्पटन में खेले गए आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इयोन मोर्गन ने सिर्फ 84 गेंद पर 15 चौके और 4 छक्के की मदद से 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी के साथ ही वो एम एस धोनी से आगे निकल गए। धोनी ने कप्तान के तौर पर 211 छक्के लगाए थे लेकिन इयोन मोर्गन के नाम अब 212 छक्के हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: 4 ऐसे मौके जब टेस्ट मैच के एक दिन में 500 से ज्यादा रन बने
आइए आपको बताते हैं कि कप्तान के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किन 3 कप्तानों ने लगाए हैं।
3.रिकी पोंटिंग
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग एक जबरदस्त खिलाड़ी थे और एक बार टिकने के बाद लंबी-लंबी पारियां खेलते थे। पोंटिंग ना केवल रन बनाते थे, बल्कि आक्रामक अंदाज में चौके-छक्के भी खूब लगाते थे।
रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 2 बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत में पोंटिंग की कप्तानी के अलावा उनकी बल्लेबाजी का भी अहम योगदान था। रिकी पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 171 छक्के लगाए हैं।