Cricket Records: टेस्ट प्रारूप में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज 

जोनाथन ट्रॉट
जोनाथन ट्रॉट

#2 विजय मांजरेकर (मैच - 55, इनिंग्स - 92, रन - 3208, उच्चतम स्कोर - 189)

विजय मांजरेकर 
विजय मांजरेकर

विजय मांजरेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर के पिता हैं। विजय मांजरेकर हुक और कट शॉट्स लगाने के लिए काफी प्रसिद्ध थे। मुंबई में जन्मे इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1951-52 के तीसरे टेस्ट में पदार्पण किया। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय पारी में शानदार 48 रन बनाए थे। मांजरेकर ने अपना पहला टेस्ट शतक 20 साल की उम्र में इंग्लैंड में बनाया था। 55 टेस्ट में, उन्होंने 7 शतकों और 15 अर्धशतकों के साथ 3208 रन बनाए। उन्होंने 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी अंतिम पारी में शतक बनाया था।

#1 जोनाथन ट्रॉट (मैच - 52, इनिंग्स - 93, रन - 3835, उच्चतम स्कोर - 226)

जोनाथन ट्रॉट
जोनाथन ट्रॉट

जोनाथन ट्रॉट को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 5 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी इंग्लैंड को टेस्ट प्रारूप में नंबर 3 पर उनका विकल्प नहीं मिला है। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा, लेकिन वे खेल के सबसे लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक के रूप में याद रखे जायेंगे। ट्रॉट ने 2009 की एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाकर अपना डेब्यू किया था।

52 टेस्ट मैचों में ट्रॉट ने 9 शतकों और 19 अर्धशतकों के साथ 3835 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता