3 विदेशी क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी पत्नी को दिया था धोखा, लिस्ट में दिग्गजों का नाम

विदेशी क्रिकेटर्स
विदेशी क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/herschellegibbs,,kevinpietersen)

3 foreign cricketers who cheated on their wives: क्रिकेट को देश भर में सम्मानीय खेलों में गिना जाता है। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजते हैं। अपना आईडल मानते हैं। क्रिकेट को जेंटलमैन यानी सज्जनों का खेल कहा जाता है लेकिन नए और पुराने जमाने में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो अपने अवैध संबंधों और अफेयर्स के चलते बदनाम हुए हैं।

Ad

आज आपको ऐसे विदेशी क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने शादी के बाद दूसरी महिलाओं के संबध बनाएय़। इतना ही नहीं इनके ये अफेयर देश भर में उजागर भी हुए। लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने पत्नी को दिया धोखा

1.केविन पीटरसन

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन भी रंगीन मिजाजी के लिए चर्चाओं में रहे हैं। शादी के बाद मॉडल वेनेसा निम्मो से केविन पीटरसन का अफेयर रहा था। हालांकि यह रिश्ता कुछ समय बाद टूट गया था। रिश्ता टूटने के बाद निम्मो ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनका कहना था कि केविन पीटरसन सेक्स के भूखे थे और हर समय उनके दिमाग में यही सब चलता रहता था।

2.डैरेल टफी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डैरेल टफी मार्च 2005 में एक स्कैंडल में फंसे थे। टफी ने 23 साल की सेल्स वीमन के साथ बनाए थे। इंग्लैंड के दो पर्यटकों ने टर्फी को लड़की के साथ संबध बनाते हुए पकड़ा था और उनकी मोबाइल रिकॉर्डिंग बना ली थी। हालांकि बाद में उस लड़की ने दावा किया कि वह तो कभी टफी से मिली भी नहीं थी। वहीं रिकॉर्डिंग करने वाले पर्यटक भी गायब हो गए।

1.हर्षल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हर्षल गिब्स ने अपनी किताब में अपने कई कारनामों का जिक्र खुद किया है। गिब्स ने अपनी किताब में बताया था कि 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप दौर के मैच से पहले उन्होंने एक लड़की के साथ संबंध बनाए थे। वह उससे होटल में मिले थे। फिर दोनों ने रात साथ में गुजारी थी। गिब्स ने अपनी किताब में बताया था कि मैच में बैटिंग के दौरान वह लड़की उनकी लकी चार्म थी। इसी तरह की एक और घटना के बारे में गिब्स ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि एक बार दो बिस्तर, दो क्रिकेटर और तीन महिलाएं एक कमरे में थे। उन्होंने कई आश्चर्यजनक खुलासे अपनी किताबों में किए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications