3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने कटक में बनाए हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर, टॉप पर है यह बल्लेबाज

युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit_X/@BCCI,
युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit_X/@BCCI,

Highest score for india in Cuttack: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। सुपर संडे को बाराबाती स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें यहीं पर सीरीज को सील करने की होगी। टीम इंडिया लंबे समय के बाद इस मैदान में खेलेगी।

कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत ने काफी वनडे मैच खेले हैं। जहां कई कीर्तिमान भी दर्ज हैं। इस मैदान में भारत के लिए कुछ बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े स्कोर किए हैं। जिसमें चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कटक के बाराबाती स्टेडियम में वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज।

3.महेंद्र सिंह धोनी- 134 रन बनाम इंग्लैंड (2017)

भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक कप्तान और विकेटकीपर के साथ ही एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपने वनडे करियर में कई बार आकर्षक पारियां खेली। जिसमें उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कटक में जो कमाल किया था। उसे नहीं भुलाया जा सकता है। जहां उन्होंने 122 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 134 रन की तूफानी पारी खेली थी।

2.युवराज सिंह- 150 रन बनाम इंग्लैंड (2017)

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे में टीम इंडिया के लिए कई बार मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। इसमें उनका सबसे बड़ा और शानदार प्रदर्शन साल 2017 में निकला था। जब उन्हें एक तरह से खत्म माना जाने लगा था। कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में युवी ने 127 गेंद में 21 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 150 रन की पारी खेली थी।

1.मोहम्मद अजहरूद्दीन- 153* रन बनाम जिम्बाब्वे (1998)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रहे मोहम्मद अजहरूद्दीन ने अपने दौर में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की। जिसमें कटक में उनके नाम सबसे बड़ा वनडे व्यक्तिगत स्कोर रहा है। साल 1998 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ यहां पर खेले गए मैच में 150 गेंद में 17 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 153 रन की पारी खेली थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications