5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

इन भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं
इन भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Most Sixes in Test for India: क्रिकेट में टेस्ट वो फॉर्मेट है, जहां एक बल्लेबाज बहुत ही धैर्य का परिचय देता है। रेड बॉल फॉर्मेट सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जहां बल्लेबाज के लिए मुश्किल पिच पर कड़ी परीक्षा होती है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाज टुक-टुक गेम से धीरे-धीरे रन बनाने को देखते हैं। जहां चौके तो खूब लगते हैं, लेकिन छक्के कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टेस्ट क्रिकेट में कई महान बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन इनमें से बहुत ही कम बल्लेबाज रहे हैं, जो बेखौफ तरीके से लंबे-लंबे शॉट्स खेलने के लिए जाने गए हों। टेस्ट में टीम इंडिया के लिए कुछ हार्ट हिटर्स की बात करते हैं, जिन्होंने अपने करियर में खूब छक्के लगाए हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 भारतीय बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के।

5. रवींद्र जडेजा- 66 छक्के

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में बहुत ही अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपनी फिरकी से तो खूब कमाल दिखाए हैं, साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी से भी कई बार मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। रवींद्र जडेजा में कमाल की हिटिंग एबिलिटी है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खूब छक्के लगाए हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में 74 मैच की 107 पारियों में 66 छक्के लगाए हैं।

4. सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन आज भी रिकॉर्ड्स बुक में उनकी तूती बोलती है। क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचान बनाने वाले सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में रनों के शिखर पर हैं। उन्होंने कई बार टेस्ट में आक्रमक रूख भी दिखाया है। सचिन की बात करें तो वो 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 69 छक्के लगाने में सफल रहे।

3. महेन्द्र सिंह धोनी- 78 छक्के

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी कौशल की वजह से विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्तान रहे। कप्तानी के साथ ही धोनी एक धमाकेदार बल्लेबाज भी रहे थे। एम एस धोनी ने भारत के लिए टेस्ट में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने 2014 के आखिर में टेस्ट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वो बड़े शॉट्स खेलने के मामले में आज भी आगे हैं। उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच की 144 पारियों में 78 छक्के लगाए।

2. रोहित शर्मा- 87 छक्के

मौजूदा क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। हिटमैन अपनी तूफानी हिटिंग के लिए पहचाने जाते हैं। रोहित शर्मा अपने खतरनाक शॉट्स से गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खौफ बने हुए हैं। टेस्ट में उन्होंने बहुत ही कम समय में छक्कों का अंबार लगा दिया है। रोहित के नाम 61 टेस्ट मैच की 105 पारियों में 87 छक्के हैं।

1. वीरेन्द्र सहवाग- 90 छक्के

विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े एंटरटेनर माने जाने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का अलग ही कद रहा है। इस बल्लेबाज ने अपनी शैली से टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल कर रख दी। वीरेन्द्र सहवाग टेस्ट में कभी भी बड़े शॉट्स खेलने से नहीं डरते थे, उसी वजह से वो आज भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वीरू ने अपने करियर में खेले 103 टेस्ट मैचों में 90 छक्के लगाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications