न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक मारने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

वीरेंदर सहवाग

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली गई वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक खेले गए वनडे मैचों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग तो वही ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ बहुत रन बनाए हैं। यहां हम न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक मारने वाले टॉप 8 बल्लेबाजो के बारे में बात कर रहे हैं।


#8 जैक कैलिस, 3 शतक

जैक कैलिस

इस लिस्ट में 8वे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर जैक कैलिस हैं। कैलिस विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर में से एक थे। उन्होंने अपने टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था।

जैक कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर में 45 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 40 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1449 रन बनाए थे। इस दौरान कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे शतक और 9 अर्धशतक मारे थे। उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 44.36 की औसत से 11579 रन बनाए थे। वनडे करियर में इनके नाम 17 शतक भी हैं।


#7 मैथ्यू हेडन, 4 शतक

मैथयू हेडन

इस लिस्ट में 7वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन हैं। हेडन विश्व के सबसे आक्रमक सलामी बल्लेबाजो में से एक थे। हेडन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजो में से एक थे।

मैथ्यू हेडन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 वनडे मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से 1258 रन बनाए थे। इस दौरान हेडन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 शतक और 7 अर्धशतक भी मारे थे। उन्होंने अपने वनडे करियर में 40 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 6000 से ज्यादा रन बनाए थे जिसमेx 10 शतक भी शामिल थे।

#6 सईद अनवर, 4 शतक

सईद अनवर

इस लिस्ट में छठे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सईद अनवर हैं। सईद अनवर ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 8500 से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमे 20 शतक भी शामिल हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 वनडे मैचो में 45 की औसत से 1260 रन बनाए थे। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ अनवर ने 4 शतक और 7 अर्धशतक भी मारे थे।


#5 विराट कोहली, 5 शतक

विराट कोहली

इस लिस्ट में 5वें स्थान पर भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली है। कोहली इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने अबतक वनडे में कुल 39 शतक मारे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ कोहली ने अबतक 22 वनडे मैचो में 68.52 की औसत से 1302 रन बनाए हैं जिसमे 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।


#4 सनथ जयसूर्या, 5 शतक

सनथ जयसूर्या

इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या चौथे स्थान पर हैं। जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए 445 मैचों में कुल 13430 रन बनाए हैं जिसमें 28 शतक शामिल है।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 47 वनडे मैचों में 1519 रन बनाए हैं। इस दौरान जयसूर्या ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक भी मारे थे।

#3 सचिन तेंदुलकर, 5 शतक

सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने लगभग सभी टीमों के खिलाफ रन बनाए हैं।

सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 46.05 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1750 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक मारे थे।


#2 वीरेंदर सहवाग, 6 शतक

वीरेंदर सहवाग

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग है। सहवाग विश्व क्रिकेट के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में से एक थे। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 वनडे मैच में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1157 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक भी मारे थे।


#1 रिकी पोंटिंग, 6 शतक

रिकी पोंटिंग

इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व कप जिताया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पोंटिंग ने 51 वनडे मैच में 45 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1917 रन बनाए थे। इस दौरान पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 12 शतक मारे थे।

Quick Links