ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक मारने वाले टॉप 8 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया है। भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुई हैं। चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। पुजारा ने इस सीरीज में खेले गए 4 मैचो में 581 रन बनाए है।

Ad

भारत की तरफ से कई भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब वनडे सीरीज खेली जाने वाली हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत रन बनाए हैं। यहां हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने वाले टॉप 8 बल्लेबाजो के बारे में बात कर रहे हैं।


#8 युवराज सिंह, 2 शतक

युवराज सिंह

युवराज सिंह भले ही अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन इन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। युवराज ने 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 2007 के टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भी युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया था।

Ad

युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 41 वनडे मैचों में 981 रन बनाए है। इस दौरान युवराज ने 2 शतक और 4 अर्धशतक मारे है। युवराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर है।


#7 अजय जडेजा, 2 शतक

अजय जडेजा

भारत के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। वो अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे।

Ad

इन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 16 वनडे मैच में इन्होंने 533 रन बनाए थे। इस दौरान जडेजा ने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी मारे थे।

#6 महेंद्र सिंह धोनी, 2 शतक

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर है। धोनी ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे किए है। धोनी एक अच्छे कप्तान और बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं।

Ad

धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 वनडे मैच खेले हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 1355 रन बनाए हैं जिसमे 2 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।


#5 शिखर धवन, 2 शतक

शिखर धवन

शिखर धवन इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। धवन ने 2018 में भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। वो 2018 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने 15 वनडे मैच में अच्छी औसत से 626 रन बनाए हैं। इस दौरान धवन ने 2 शतक और 4 अर्धशतक मारे हैं।


#4 वीवीएस लक्ष्मण, 4 शतक

वीवीएस लक्ष्मण

भारत के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपने पूरे करियर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कई शानदार पारियां खेली थी। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद करते थे। लक्ष्मण इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

Ad

वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 21 वनडे मैचों में 739 रन बनाए थे। इस दौरान लक्ष्मण ने 4 शतक और 4 अर्धशतक मारे थे।

#3 विराट कोहली, 5 शतक

विराट कोहली

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने पिछले कुछ सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना बहुत पसंद है।

Ad

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 28 वनडे मैच में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1182 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 5 अर्धशतक भी मारे हैं।


#2 रोहित शर्मा, 6 शतक

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक मारने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक मारा है।

Ad

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 28 वनडे मैच में 1593 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 6 शतक और 5 अर्धशतक मारे हैं।


#1 सचिन तेंदुलकर, 9 शतक

सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 71 वनडे मैच में 3077 रन बनाए थे। इस दौरान सचिन ने 9 शतक और 15 अर्धशतक भी मारे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications