टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप 8 टीमें

Zen Ali
Enter caption

इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में टी-20 का राज है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। इसी की तर्ज पर आईपीएल की शुरुआत हुई थी और अब इसी तरह दुनिया भर में अलग-अलग तरह की टी-20 लीग खेली जाती हैं। कम समय और कम ओवर का होने की वजह से टी-20 क्रिकेट ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। ऐसे में हम आपको क्रिकेट के सबसे प्रसिद्ध फॉर्मेट टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-8 टीमों के बारे में बताएंगे। साथ ही हम जानेंगे कि इस सूची में भारतीय टीम का स्थान कौन सा है।

1. ऑस्ट्रेलिया :- (664 छक्के)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीमों में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। 2005 से लेकर 2018 तक 114 मैचों में कुल 93 बल्लेबाज द्वारा और पहले की ओर से सबसे ज्यादा 664 छक्के लगाए गए हैं।

2. वेस्टइंडीज :- (650 छक्के)

दूसरे स्थान पर टी-20 की सबसे बेहतरीन टीम माने जाने वाली वेस्टइंडीज है। 2006 से लेकर 2018 तक 107 मैचों में वेस्टइंडीज के 78 खिलाड़ियों ने 650 छक्के जड़े हैं।

3. न्यूजीलैंड :- (627 छक्के)

न्यूजीलैंड की टीम सूची में तीसरे स्थान पर है। 2005 से 2018 तक 114 मैचों में 69 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के लिए 627 छक्के जड़े हैं।

4. पाकिस्तान :- (594 छक्के)

चौथे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है। सबसे ज्यादा 139 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी पाकिस्तान की टीम ने 2006 से लेकर 2008 तक 1715 चौके और 594 छक्के लगाए हैं।

5. भारत :- (545 छक्के)

टीम इंडिया सूची में पांचवें स्थान पर है। 2006 में पहला टी20 मैच खेलने वाली भारतीय टीम ने 2018 तक 110 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.74 की औसत से 15752 रन बनाए हैं। इस दौरान भारत की ओर से कुल 78 खिलाड़ियों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेला है जिसमें उन्होंने 1406 चौके और 545 छक्के जड़े हैं।

6. दक्षिण अफ्रीका :- (541 छक्के)

साल 2005 से लेकर 2018 तक 107 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से 78 बल्लेबाजों ने छक्के लगाते हुए टीम की ओर से कुल 541 छक्के लगाए हैं।

7. इंग्लैंड :- (520 छक्के)

पिछले 13 सालों में इंग्लैंड की टीम ने 105 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें 520 छक्के जड़े हैं।

8. श्रीलंका :- (424 छक्के)

2006 से 2018 तक 110 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली श्रीलंका की टीम में 424 छक्के लगाए हैं। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम इस सूची में नीचे से काफी ऊपर आए हैं क्या आने वाले समय में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन पाएगी?

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता