क्रिकेट जगत में दिनभर की प्रमुख ख़बरें : 20 जनवरी 2017

कैंसर से लड़ाई के समय संन्यास के बारे में सोचने लगे थे युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले युवराज सिंह ने स्वीकार किया है कि कैंसर से लड़ते वक़्त उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बनाया था। मैट रेनशॉ भारतीय स्पिनरों की चुनौती का सामना कर सकते हैं : मोंटी पानेसर इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पानेसर का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मैट रेनशॉ फरवरी में होने वाले भारत दौरे पर मेजबान टीम के स्पिनरों के खिलाफ मुख्य उम्मीद बनकर उभर सकते हैं। चोटिल हुए भारतीय ओपनर शिखर धवन, अस्पताल जाना पड़ा शिखर धवन को अस्पताल में जाते हुए देखा गया और ऐसा प्रतीत होता है कि वह चोटिल हैं। हालांकि इस बारे में पूरी तरह से स्पष्टीकरण नहीं मिला है। ईरानी ट्रॉफी 2017 : गांधी के नाबाद शतक से गुजरात ने रेस्ट ऑफ़ इंडिया के खिलाफ 300 रन बनाए सिद्धार्थ कौल (4 विकेट) और पंकज सिंह (3 विकेट) द्वारा दिए झटकों से उबरते हुए गुजरात ने पहले दिन स्टंप्स के समय 88 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित इंग्लैंड और भारत के बीच पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भारत में 30 जनवरी से आठ फरवरी तक खेली जाएगी। ये सभी मैच मुंबई के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारतीय अंडर-19 टीम : हेराम्ब परब, हेत पटेल, हिमांशु राणा, आयुष जामवाल, विवेकानंद तिवारी, पृथ्वी शॉ, अभिषेक शर्मा, शुभम गिल, हार्विक देसाई, राहुल देशराज चाहर, कमलेश सिंह नागरकोटी, सलमान खान, प्रियम गर्ग, शिवा सिंह, यश ठाकुर, मयंक रावत, रोहन कुन्नुमल और इशान पोरेल। सौरव गांगुली के नाम पर ईडेन गार्डन्स मैदान पर बनेगा स्टैंड कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ‘ईडेन गार्डन्स’ में पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन सौरव गांगुली के नाम पर स्टैंड बनेगा। इसके अलावा चार अन्य स्टैंड भी बनाए जाएंगे, इनमें से तीन बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त, ए.एन घोष और स्नेहासंशु आचार्य के नाम पर होंगे। चौथा स्टेंड जगमोहन डालमिया स्टैंड के नाम पर बनाया जाएगा। आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के कारण इंग्लैंड पर लगाया जुर्माना आईसीसी के एलिट पैनल में रेफरी एंडी क्रॉफ्ट ने इयोन मॉर्गन की टीम द्वारा निर्धारित समय में एक ओवर कम डालने के कारण जुर्माना लगाया है। क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश का सम्मानजनक स्कोर दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की पूरी टीम 289 रन बनाकर आउट हो गई। सौम्य सरकार और शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारियां खेली। टिम साउदी ने पांच विकेट झटके। कुमार धर्मसेना ने इंग्लैंड के डीआरएस पर दिया गलत फैसला तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना ने यह पाया कि गेंद विकेटों की लाइन से बाहर बल्लेबाज के पैड से जाकर टकराई। गई। नियम के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाज आउट नहीं हो सकता लेकिन कुमार धर्मसेना ने मैदानी अंपायर अनिल चौधरी को अपने निर्णय पर कायम रहने को कहा। महेंद्र सिंह धोनी के बोल्ड होने के बाद भी चार रन मिले महेंद्र सिंह धोनी ने भी चौकों और छक्कों की बरसात कर शानदार 134 रनों की पारी खेली और 3 वर्ष बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सैंकड़ा जड़ दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications