5 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल इतिहास में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

vishal
ms dhoni rohit sharma
एमएस धोनी, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स (X/@circleofcricket, @CricCrazyJohns,@ImTanujSingh)

Most Sixes In Ipl History: आईपीएल 2025 इस बार काफी रोमांचक होने वाला है। क्योंकि इस बार नए सीजन से पहले फैंस को मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। जिसके बाद कई खिलाड़ियों की टीम बदलने वाली हैं। एक बार फिर से फैंस को चौके-छक्कों की बरसात होते हुए दिखाई देने वाली है। आईपीएल के हर सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है, काफी ज्यादा छक्के भी टूर्नामेंट के दौरान लगते हुए देखे जाते हैं। वहीं आज हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जिसमें तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इन 5 खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

5. एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलयर्स को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए देखा जाता था। जब-जब डिविलियर्स मैदान पर बल्लेबाजी करने आते थे, तब-तब विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई करते थे। डिविलियर्स आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 2008 से लेकर 2021 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान 184 मैचों में डिविलियर्स ने 251 छक्के लगाए थे।

4. एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी का बल्ला भी आईपीएल के दौरान जमकर चलता है। धोनी ने गेंदबाजों की खूब पिटाई की है। आईपीएल 2024 में भी धोनी को लगातार चौके-छक्के लगाते हुए देखा गया था। वहीं धोनी ने साल 2008 से 2024 तक खेले गए 264 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 252 छक्के लगाए हैं।

3. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का आईपीएल में खूब सिक्का चलता है। इस लीग में विराट दो सीजन सबसे ज्यादार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं। भले ही आरसीबी आज तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो लेकिन कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है। कोहली ने साल 2008 से 2024 तक 252 मैचों में 272 छक्के लगाए हैं।

2. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दूसरा सिक्सर किंग कहा जाता है। विपक्षी गेंदबाजों की रोहित आईपीएल के दौरान जमकर धज्जियां उड़ाते हैं। पिछले सीजन भी रोहित का धमाल देखने को मिला था। वहीं हिटमैन साल 2008 से 2024 तक 257 मैचों में 280 छक्के लगा चुके हैं।

1. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से सभी गेंदबाज खौफ खाते थे। गेल पहली ही गेंद से बॉलर्स पर अटैक करना शुरू कर देते थे। गेल को दुनिया का सिक्सर किंग कहा जाता है। उन्होंने आईपीएल में केकेआर, पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी टीमों के लिए क्रिकेट खेला है। गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 357 छक्के लगाए थे। साल 2021 में गेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now