टॉप 3 बेहतरीन विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने अपना धर्म बदलकर अपनाया इस्लाम

विदेशी क्रिकेटर्स
विदेशी क्रिकेटर्स की तस्वीर (photo credit: instagram/parnygram,,mahmudul_joy_71)

Top three foreign cricketers changed their religion: क्रिकेट में आने के बाद खिलाड़ियों को अपनी कई आदतों को बदलना पड़ता है। पुराने रुटीन को अलविदा करके नए रुटीन को फॉलो करना पड़ता है। लेकिन आज आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रिकेट में आने के बाद अपनी आदतों को बदला ही साथ में अपने धर्म को भी बदल दिया। आदतों को बदलने के पीछे का कारण क्रिकेट रहा होगा, लेकिन धर्म के बदलने की वजह प्यार या फिर अपना आपसी कारण है। आज आपको ऐसे तीन विदेशी क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपना धर्म और नाम बदला और इसके पीछे ऐसी क्या वजह थी।

Ad

ऐसे तीन विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने अपना धर्म बदला

3.वेन पर्नेल

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेन पर्नेल का जन्म 30 जुलाई 1989 को पोर्ट एलिजाबेथ में हुआ था। वेन पर्नेल लोअर ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी और गजब की स्विंग गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका में काफी सुर्खियां बटोरी। हालांकि साल 2011 में वो उस वक्त चर्चा में आए, जब उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन का ऐलान किया। 30 जुलाई, 2011 को, अपने 22वें जन्मदिन पर वेन पर्नेल ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। साल 2016 में वेन पर्नेल ने साउथ अफ्रीका की फैशन ब्लॉगर आएशा बाकर से शादी की थी।

2.यूसुफ योहाना

पाकिस्तानी क्रिकेटर यूसुफ योहाना का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। इसके बाद 2005-2006 में तब्लीगी जमात के नियमित प्रचार सत्र में भाग लेने के बाद वह इस्लाम धर्म से प्रभावित हुए और उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। यूसुफ योहाना ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद यूसुफ रख लिया था। साथ ही उनकी पत्नी ने भी उनके साथ धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम तानिया से बदलकर फातिमा रख लिया। पारिवारिक मुद्दों के कारण इस खबर को कुछ महीनों तक निजी रखा गया और इस कपल ने सितंबर 2005 में सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की कर दी थी।

1.महमूदुल हसन

बांग्लादेश के क्रिकेटर महमूदुल हसन का जन्म 1982 में हिंदू परिवार में हुआ था। उनका नाम विकास रंजन दास था, लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। विकास ने अपना नाम बदलकर महमुदुर रहमान राणा कर लिया। महमूदुल हसन का कहना था कि वह हिंदू धर्म से संतुष्ट नहीं थे। जिसकी वजह से उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications