IND vs NZ : भारत की हार के बावजूद वॉशिंगटन सुंदर की ट्विटर पर हुई तारीफ, फैंस की जोरदार प्रतिक्रियाएं

वॉशिंगटन सुंदर ने एक शानदार पारी खेली
वॉशिंगटन सुंदर ने एक शानदार पारी खेली

रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज (IND vs NZ) का आगाज हुआ और मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए भारतीय टीम के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था और जवाब में भारत की शुरुआत काफी खराब रही रही थी। मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (47) और हार्दिक पांड्या (21) ने पारी को संभाला लेकिन टीम को अंत तक मैच में बनाये रखने का श्रेय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को जाता है। न्यूजीलैंड की पारी में सुंदर ने गेंदबाजी में दो विकेट निकाले थे लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान जोरदार खेल दिखाया और ताबड़तोड़ अंदाज में बड़े शॉट खेले। इस खिलाड़ी ने 28 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 50 रन बनाये और अपने करियर का पहला टी20 अर्धशतक बनाया।

Ad

सुंदर की पारी के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की और ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

आइये नजर डालते हैं वॉशिंगटन सुंदर को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

Ad

(सुंदर ने वास्तव में बल्ले और गेंद दोनों से अपनी भूमिका निभाई, वह भारत के लिए गेम में सबसे बड़े पॉजिटिव थे।)

Ad
Ad
Ad

(गलत शॉट चयन आज की हार का एक कारण था वॉशिंगटन सुंदर हमें लक्ष्य के लगभग करीब ले गए थे।)

Ad
Ad

(वॉशिंगटन सुंदर देश की सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभा हैं और पिछले 5 वर्षों से हैं।)

Ad

(वॉशिंगटन सुंदर इमरान खान से बेहतर ऑलराउंडर हैं)

Ad

(वॉशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के लिए अच्छा खेल रहे थे)

Ad

(अच्छा खेला वॉशिंगटन सुंदर। आपने हमें वास्तव में इतना करीब ला दिया। आज की आपकी शानदार पारी के लिए धन्यवाद)

Ad

(वॉशिंगटन सुंदर अच्छी कोशिश की चैम्प)

Ad

(वॉशिंगटन सुंदर ने अति सुंदर पारी खेली)

Ad

(वॉशिगंटन सुंदर के पावर हिटिंग गेम में पिछले एक साल में काफी सुधार हुआ है। टीम इंडिया को यह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मौके देते रहना चाहिए)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications