आईपीएल 2021 की नीलामी में कुछ दिलचस्प चीजें देखने को मिली हैं। ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रूपये की भारी राशि के साथ आरसीबी ने खरीद लिया तो क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रूपये में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने खरीदा है। मॉरिस के लिए मुंबई इंडियंस ने भी 12 करोड़ रूपये तक बोली लगाई थी लेकिन बाद में यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच चलता गया। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीद लिया।
Advertisement
Published 18 Feb 2021, 16:40 IST