ऋषभ पंत का खतरनाक एक्सीडेंट होने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़, विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए मांगी गई दुआ

ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ
ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का हाल ही में खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उन्हें काफी चोट आई और रुड़की में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें देहरादून रेफर किया गया। इस एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिसमें पंत की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और ऋषभ भी गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक ऋषभ पंत रुड़की से दिल्ली लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह ही उनकी गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। डॉक्टर्स का कहना है कि पंत के पैरों में गंभीर चोट आई है। हालांकि उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उनके एक्सीडेंट के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ रही है और फैंस जल्दी ही उनके सही होने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी भी उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(ऋषभ पंत के के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। बहुत ही जल्दी ठीक हो जाओ।)

(ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना। शुक्र है कि वह खतरे से बाहर है। ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। जल्दी ठीक हो जाओ चैंप।)

(क्या मैं ऋषभ पंत की सही खबर सुन रहा हूं? ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना)

(ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने और अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए घर जा रहे थे। ऋषभ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना)

(वास्तव में उम्मीद कर रहा हूं कि ऋषभ पंत ठीक हैं। कार बिल्कुल खस्ताहाल नजर आ रही है। देखने में भी भयानक)

(ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते समय कार खुद चला रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे उन्हें नींद आई और वह सड़क की रेलिंग से जा टकराए। सिर, पीठ और पैर में चोट आई हैं। अब खतरे से बाहर है और मैक्स देहरादून शिफ्ट कर दिया गया है।)

(भयानक खबर। ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। हमें कारों के खतरों और भारत में निजी वाहनों के उपयोग को कम करने के तरीकों पर एक खुली चर्चा की आवश्यकता है।)

(ऋषभ पंत की दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि वह इससे ठीक हो जाएं। हम सभी प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे विचार करें और दुर्घटना की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा न करें)

(अच्छी खबर - डीडीसीए सचिव ने पुष्टि की कि ऋषभ पंत अब स्थिर हैं।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now