IPL Auction 2021: ग्लेन मैक्सवेल को भारी राशि में आरसीबी द्वारा खरीदने पर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर बोली काफी दिलचस्प रही। ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर केकेआर ने शुरुआत की लेकिन बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच एक लम्बा मुकाबला चला। दोनों फ्रेंचाइजी ने अपनी तय राशि तक ग्लेन मैक्सवेल के लिए बोली लगाई और अंत में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। हालांकि चेन्नई भी उन्हें खरीदने के मूड में थी लेकिन बाजी आरसीबी ने ही मारी। ग्लेन मैक्सवेल पर लगी बोली के बाद ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now