आईपीएल 2021 (IPL 2021) की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी (RCB) ने अपने पर्स में बची हुई धन राशि का बेहतरीन इस्तेमाल किया। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को सबसे पहले 14 करोड़ से ज्यादा राशि देकर खरीदा। इसके बाद काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) के ऊपर भी बड़ी बोली लगाते हुए आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रूपये में खरीद लिया। पंजाब की टीम में झाय रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपये की राशि में खरीद लिया। काइल जेमिसन को इतनी बड़ी राशि में खरीदने के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
Published 18 Feb 2021, 19:39 IST