वॉशिंगटन सुंदर के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Australia v India: 4th Test: Day 5
Australia v India: 4th Test: Day 5

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। आवेश खान के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए हैं और वह दौरे से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले शुभमन गिल भी चोट की वजह से वापस भारत लौट आए हैं। काउंटी सलेक्ट इलेवन के लिए अभ्यास मैच में खेलते हुए सुंदर को ऊँगली में चोट लगी है। बताया गया है कि वॉशिंगटन सुंदर को फिर से फिट होने में अब छह सप्ताह का समय लग जाएगा। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी इंग्लैंड में चोटिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। सुन्दर के बाहर होने के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी।

(वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान काउंटी टीम के लिए फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए)

(हम आपकी बैटिंग को मिस करेंगे वॉशिंगटन सुंदर)

(इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को सुरक्षित रखें, लिस्ट लम्बी होती जा रही है)

(जानकार दुःख हुआ कि ऊँगली में चोट की वजह से वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिलेगा)

(6 सप्ताह के लिए बाहर होने के बाद भी वॉशिंगटन सुन्दर फील्डिंग कैसे कर रहे हैं)

(वॉशिंगटन सुंदर की किस्मत खराब रही)

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment