बेन स्टोक्स के IPL 2024 में ना खेलने से CSK के फैंस हुए खुश, ट्रैविस हेड समेत इन खिलाड़ियों को खरीदने का दिया सुझाव 

बेन स्टोक्स IPL 2024 का हिस्सा नहीं होंगे
बेन स्टोक्स IPL 2024 का हिस्सा नहीं होंगे

पांच बार की आईपीएल विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 23 नवंबर, गुरुवार को पुष्टि करते हुए बताया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। स्टोक्स ने खुद अगले सीजन से अपना नाम वापस लिया है। उन्होंने यह फैसला अपनी फिटनेस और वर्कलोड को मैनेज करने की वजह से अगले आईपीएल सीजन में नहीं खेलना का फैसला किया।

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 से पहले हुए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए थे। सीएसके ने उनको 16.25 करोड़ की रकम खर्च कर अपने साथ जोड़ा था। हालाँकि, वो अपनी चोट के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे और सिर्फ दो मैचों में ही प्लेइंग XI का हिस्सा बने थे। उन्होंने बल्लेबाजी में 15 रन बनाये थे, जबकि गेंदबाजी में कोई भी विकेट नहीं मिला था।

इस बात के कयास पहले ही लग रहे थे कि शायद स्टोक्स अगले सीजन का हिस्सा ना बनें और अब कुछ ऐसा ही हुआ। हालाँकि, उनके जाने से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस बिलकुल भी निराश नजर नहीं आ रहे हैं और फ्रेंचाइजी को वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा करने वाले ट्रैविस हेड और रचिन रविंद्र को खरीदने का सुझाव दिया।

बेन स्टोक्स के आईपीएल 2024 में ना खेलने को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर

(आइये रचिन रविंद्र को धोनी की कप्तानी में लें ❤️)

(तो, बेन स्टोक्स ने खुद को आईपीएल2024 के लिए अनुपलब्ध कर लिया है। इसका मतलब है कि, सीएसके के पास नीलामी में 16 करोड़ से अधिक का पर्स होगा और वे चुन सकते हैं: 1) बैकअप भारतीय विकेटकीपर, 2) रिस्ट स्पिनर, 3) एक डेथ ओवर गेंदबाज)

(सीएसके को बेन स्टोक्स के रिप्लेसमेंट के रूप में हेड को चुनना चाहिए।)

(28 करोड़ के साथ ऑक्शन में प्रवेश करना...यह सीएसके के लिए बहुत बड़ी बात है। वे मिचेल स्टार्क या ट्रैविस हेड जैसे बड़े खिलाड़ी पर नजर रख सकते हैं।)

(हमने 2023 में उनको ज्यादा खिलाए बिना ही इसे जीत लिया। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।)

(स्टोक्स की पूरी रकम कहीं और नहीं जानी चाहिए।)

(तो क्या हमें रचिन या मिचेल मिल सकते हैं)

Quick Links

App download animated image Get the free App now