शिखर धवन ने जड़ा धुआंधार शतक, श्रेयस अय्यर ने भी शतक जड़कर टीम को दिलाई जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में आज कुल अठारह टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले गए। लम्बे समय से फ्लॉप चल रहे शिखर धवन ने धुआंधार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मुंबई के लिए शिखर धवन ने भी शतकीय पारी खेली।

ग्रुप डी

दिल्ली vs महाराष्ट्र

दिल्ली की टीम ने महाराष्ट्र को 3 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 328 रन बनाए। केदार जाधव के बल्ले से 86 रन आए। जवाब में दिल्ली ने 7 विकेट पर 330 रन बनाए। शिखर धवन ने 118 बॉल पर 153 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश vs पांडिचेरी

इस मैच में पांडिचेरी ने 104 रन से हराया। 9 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए 123 रन बनाकर हिमाचल की टीम आउट हो गई। ऋषि धवन ने 4 विकेट झटके।

राजस्थान vs मुंबई

इस मैच में मुंबई की टीम 67 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले खेलते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 317 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा। जवाब में राजस्थान कीटीम 250 रन पर आउट हो गई।

ग्रुप ई

बंगाल vs जम्मू कश्मीर

इस मैच में बंगाल की टीम ने 82 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए बंगाल ने 4 विकेट पर 368 रन बनाए। अभिमन्यू ईस्वरन ने 99 रन बनाए। जवाब में जम्मू कश्मीर 286 रन पर सिमट गई।

हरियाणा vs सेना

इस मैच में हरियाणा की टीम को 112 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सेना ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 287 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 175 रन बनाकर आउट हो गई।

सौराष्ट्र vs चंडीगढ़

सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 62 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए सौराष्ट्र ने 7 विकेट पर 388 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ ने 7 विकेट पर 326 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

मेघालय vs अरुणाचल प्रदेश

इस मैच में मेघालय की टीम को 8 विकेट से हार मिली। पहले खेलते हुए अरुणाचल की टीम 153 रन पर आउट हुई। जवाब में खेलते हुए मेघालय ने 2 विकेट पर 157 रन बनाए।

उत्तराखंड vs मिजोरम

उत्तराखंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। मिजोरम की टीम 117 रन पर आउट हो गई। जवाब में उत्तराखंड ने दो विकेट पर 118 रन बनाए।

असम vs सिक्किम

असम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। सिक्किम की टीम 245 रन बनाए। जवाब में असम ने 6 विकेट पर 249 रन बनाए।

नागालैंड vs मणिपुर

नागालैंड ने मणिपुर को 17 रन से हरा दिया। नागालैंड ने 9 विकेट पर 257 रन बनाए। मणिपुर की टीम 9 विकेट पर 240 रन ही बना पाई।

Quick Links