मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी को फिर से टीम के साथ जोड़ा गया

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनय कुमार (Vinay Kumar) को मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट के रूप में नियुक्त किया गया है। विनय डिफेंडिंग चैंपियन के टैलेंट स्काउट डिवीजन में शामिल होने वाले नए नाम हैं। पार्थिव पटेल को भी टीम से जोड़ा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल के दूसरे चरण को लेकर मुंबई इंडियंस की तैयारियां अब शुरू हो गई है। विनय कुमार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेले हैं।

इस मौके को लेकर विनय कुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने के इस अवसर के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस खेल के हर पहलू में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करती है, और स्काउटिंग प्रतिभा निःसंदेह उनकी प्रमुख ताकत है। यह एक नया अध्याय है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे क्रिकेट को वापस देने के अवसर के रूप में मानता हूं।

टीम के मालिक आकाश अम्बानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि विनय हमारे टैलेंट स्काउट प्रोग्राम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस युवाओं के पोषण में प्रतिभा और विश्वास की खोज के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर स्थापित है। मुझे विश्वास है कि विनय हमारी विचारधारा और ताकत तलाशने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस को प्रतिभा खोज के मामले में अग्रणी फ्रेंचाइजी माना जाता है। भारतीय टीम में शामिल कई खिलाड़ियों का सफर भी मुंबई इंडियंस से होकर ही गया है। उनमें पांड्या ब्रदर्स, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर आदि नाम हैं जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में भी जगह बनाई।

विनय कुमार ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल में अपनी शुरुआत 2008 के आईपीएल में आरसीबी के साथ की थी। इसके बाद वह कई अन्य टीमों की तरफ से भी खेले। 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स केरला और 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेले। इसके बाद उन्हें 2015 से 2017 तक मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। घरेलू क्रिकेट की बात करें, तो वह कर्नाटक के लिए खेलते थे। हाल ही में विनय कुमार ने संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद उन्हें आईपीएल में अब मुंबई इंडियंस जैसी प्रतिष्ठित टीम से जुड़ने का मौका मिला है। यह मुंबई इंडियंस और विनय कुमार दोनों के लिए अच्छा होगा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment