विनोद कांबली अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, लोगों से की खास अपील; जानें क्या कहा 

Vinod Kambli Admitted To Thane Hospital - Source: Getty
Vinod Kambli Admitted To Thane Hospital - Source: Getty

Vinod Kambli Discharged From Hospital: बुधवार को भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि कांबली पिछले कुछ दिनों से भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। कांबली को मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या थी। करीब 11 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

Ad

अस्पताल से भारत निकलते समय विनोद कांबली इमोशनल नजर आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की नीले रंग की जर्सी पहनी हुई थी और काले रंग का चश्मा लगाया हुआ था। वहीं, उनके फैंस ने उनका स्वागत भी किया। कांबली को सहारे की मदद से कार तक ले जाया गया और आकृति अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर शैलेश ठाकुर खुद उन्हें घर छोड़ने के लिए गए। वह कांबली के बड़े फैन भी रहे हैं।

Ad

विनोद कांबली अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कांबली ने कहा, 'डॉक्टर ने मुझे फिट कर दिया। मैंने इनसे कहा था कि मैं घर तब जाऊंगा, जब फिट हो जाऊंगा। मैं शिवाजी पार्क में लोगों को दिखा दूंगा कि मैं विनोद कांबली क्रिकेट नहीं छोडूंगा। इन लोगों ने मुझे अच्छी क्रिकेट प्रैक्टिस दी और मैंने सिर्फ चौके -छक्के लगाए हैं।' इसी के साथ कांबली ने लोगों से नए साल को एन्जॉय करने के लिए कहा और उन्होंने खास सलाह देते हुए शराब से दुरी बनाए रखने की बात भी कही।

गौरतलब हो कि इस हालत के लिए कांबली खुद जिम्मेदार हैं। बुरी आदतों के चलते आज उन्हें इस तरह के दिन देखने पड़ रहे हैं। उनके पास अपने इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की वजह से कांबली को इलाज के लिए पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद मिली।

52 वर्षीय कांबली ने 1991 से 2000 के बीच कुल 121 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। कांबली ने 17 टेस्ट मैचों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, वनडे फॉर्मेट में कांबली ने 104 मुकाबले खेले और 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications