विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आई महाराष्ट्र सरकार, किया बड़ा ऐलान

Photo Credit: X@PTI_News Snapshots
Photo Credit: X@PTI_News Snapshots

Eknath Shinde Helps Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों बीमार चल रहे हैं। बीते शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कांबली को अपने इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। अब उनकी मदद के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे आगे आए हैं। उन्होंने कांबली की मदद करने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, कांबली को श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन की तरफ 5 लाख रूपये की मदद मिलेगी। कांबली को जब इस घोषणा के बारे में पता चला तो वो इमोशनल हो गए।

Ad

इसी के साथ एकनाथ शिंदे ने विनोद कांबली की तबीयत का हाल पूछने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि कांबली के ट्रीटमेंट में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब साफ है कि अगर कांबली के इलाज के लिए और पैसों की जरूरत पड़ेगी, तो फाउंडेशन की तरफ से वो दिए जाएंगे।

Ad

डॉक्टर ने बताया विनोद कांबली की तबीयत का हाल

बता दें कि कांबली मुंबई के आकृति अस्पताल में भर्ती हैं। वहां के डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मूत्र-मार्ग में इन्फेक्शन हो गया है। इस वजह से कांबली का मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग स्कैन करवाने के बारे में सोच रहे हैं। डॉक्टर के मुताबिक इलाज के दौरान कांबली को बुखार आ गया था। जिसके लिए ट्रीटमेंट कर रही टीम को ये फैसला लेना पड़ा।

इसी बीच डॉक्टर ने एक अच्छी खबर भी दी और बताया कि कांबली 1 से 2 दिनों के बाद आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिए जाएंगे और पूरी उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इस खबर से उनके फैंस को काफी राहत मिली है।

किसी जमाने में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के जरिए गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विनोद कांबली पिछले लम्बे से बीमार चल रहे हैं। 11 साल पहले उनकी दो हार्ट सर्जरी हुई थी। उनको हमेशा से पैसों की तंगी रही है, जिसके चलते उनका सही से ट्रीटमेंट भी नहीं हो पाता। मौजूदा समय में कांबली को बीसीसीआई से पेंशन के तौर पर 30 हजार रूपये मिलते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications