'जो मारेगा, वही बॉल लेकर आएगा...',अनुष्का शर्मा ने बनाए गली क्रिकेट के अजीबोगरीब नियम, मैदान छोड़कर भागे विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credit - @imsujayanand)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credit - @imsujayanand)

Virat Kohli And Anushka Sharma Played Gully Cricket : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने हिस्सा लिया था। इसके बाद विराट कोहली अब दिल्ली चले गए हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले काफी समय तक विराट कोहली लंदन में रहे थे। वहां पर वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे थे। उसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गली क्रिकेट खेला था।

Ad

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली इंडिया में नहीं रुके थे। वो फैमिली के साथ लंदन में रह रहे थे। विराट कोहली अपने बच्चों को वहीं पर रख रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखे गए थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का गली क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल

अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसे नियम बनाए, जिससे विराट कोहली परेशान हो गए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अनुष्का शर्मा ने कहा कि जिसका बल्ला होगा, पहले वही बैटिंग करेगा। तेज शॉट मारने पर आउट और जो शॉट मारेगा वही गेंद भी उठाकर लाएगा। इसके बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली के शरीर पर गेंद मारती हैं, जिस पर कोहली कहते हैं कि तू मेरे को फोड़ने के चक्कर में है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Ad

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में जाकर शादी की थी। दोनों अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। विराट कोहली जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो फिर अपना ज्यादातर समय लंदन में ही बिताते हैं। बांग्लादेश से सीरीज खेलने के बाद इस वक्त विराट कोहली ब्रेक पर हैं लेकिन इस बार वो अपने घर दिल्ली गए हैं। भारत को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और तब विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications