विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की जोड़ी हमेशा कपल गोल्स देती रहती है। दोनों को अकसर खुलकर प्यार का इजहार करते हुए देखा जाता है। जहां एक तरफ मैदान में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए नजर आती हैं, तो वहीं कोहली भी कई बार अनुष्का के प्रति अपनी फीलिंग्स खुलकर जाहिर कर चुके हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट का एक बेहद ही प्यारा वीडियो सामने आया है। अनुष्का हाल ही में लंदन से अपनी फिल्म की शूटिंग कर वापस लौटी हैं। इस मौके पर विराट कोहली उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों की साथ में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विराट जहां कैजुअल लुक में दिखाई दिए तो वहीं अनुष्का लैंगिंग और क्रॉप्ड हुडी में बेहद प्यारी लग रही थीं। View this post on Instagram Instagram Postबता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में विराट को आराम दिया गया था। ऐसे में उन्हें कुछ समय मिला और वह मुंबई आ गए। इस सीरीज के दूसरे टी20 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और केवल 28 गेंदो में नाबाद 49 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा था। जल्द ही विराट भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो जाएंगे।वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। फिल्म जीरो के चार साल बाद अनुष्का बड़े पर्दे पर नजर आएँगी। फिल्म में अनुष्का दिग्गज भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।शूटिंग से पहले उन्होंने क्रिकेट सीखने के लिए काफी मेहनत की है। इसे लेकर विराट कोहली ने पहले भी उनकी तारीफ की थी। अनुष्का ने बताया था कि वो विराट से फिल्म के बारे में चर्चा करती हैं। जब भी वो कुछ अच्छा सीखती हैं तो उसकी वीडियो विराट के साथ साझा करती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि यह अच्छी बात है कि विराट गेंदबाजी नहीं करते हैं, इसलिए वह अपने कोच से इसके गुर सीखती हैं लेकिन बल्लेबाजी टिप्स के लिए वो जरूर उनसे सलाह लेती हैं।