आईसीसी ने साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट जारी कर दिया है और इस बार के अपडेट में वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट मुकाबलों को शामिल किया गया है। टॉप 10 में काफी फेरबदल हुआ है लेकिन पहले स्थान पर अभी भी वही खिलाड़ी बरकरार हैं। टीम रैंकिंग में भारत पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। हालाँकि, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के अंक (111) बराबर हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के शुभमन गिल पहले स्थान और पाकिस्तान के बाबर आज़म दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक स्थान के फायदे से क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल पांच स्थान के फायदे से छठे और दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डर डुसेन दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं।
![Travis Head - ICC Ranking](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/442a7-17006419598254-1920.jpg 1920w)
टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन एक स्थान के नुकसान से 11वें और भारत के श्रेयस अय्यर एक स्थान के फायदे से 12वें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 28 स्थान के जबरदस्त फायदे से 15वें और मार्नस लैबुशेन चार स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
![Mitchell Starc - ICC Ranking](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/57842-17006424461919-1920.jpg 1920w)
गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज पहले, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड चार स्थान के फायदे से दूसरे, भारत के मोहम्मद सिराज एक स्थान के नुकसान से तीसरे, जसप्रीत बुमराह चौथे और कुलदीप यादव एक स्थान के नुकसान से अफगानिस्तान के राशिद खान के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं। वहीं मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से टॉप 10 में आ गए हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पहले स्थान पर मजबूती से बने हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर दो स्थान के नुकसान से सातवें और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज दो स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं।