विराट कोहली से मिलने बीच मैदान में पहुंच गया था शख्स, पैसे के लिए मिला धोखा; अब बिग बॉस में मारी एंट्री

दिग्विजय राठी
दिग्विजय राठी की तस्वीर (photo credit: instagram/digvijay_rathee, x.com/Varungiri0)

Virat Kohli Fan Digvijay Rathi enter to Bigg Boss: बिग बॉस 18 में दिवाली वीक में दो धमाकेदार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। रियालिटी शो में धुरंधर दिग्विजय सिंह राठी और कशिश बीबी 18 में आए। दोनों ने शो में आते ही हंगामा मचा दिया। दिग्विजय राठी का क्रिकेट से भी कनेक्शन है। क्या आप जानते हैं कि दिग्विजय राठी का क्रिकेट कनेक्शन क्या है। दरअसल दिग्विजय राठी लाइव मैच के दौरान मैदान में घुस गए थे। आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला।दिग्विजय और कशिश का इतिहास भी काफी पुराना भी है।

Ad

विराट कोहली से मिलने मैच के दौरान मैदान में घुसे थे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह की बात करें तो उन्हें स्प्लिट्सविला 15 से फेम मिला था। कशिश के पैसा चुनने की वजह से दिग्विजय को सोशल मीडिया पर फैंस की खूब सिम्पैथी मिली थी। यहां तक कि इस वजह से सेलेब्स भी उन्हें खूब पसंद करने लगे। स्प्लिट्सविला से पहले दिग्विजय रोडीज 19 का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन वह फिनाले तक नहीं पहुंच पाए थे। सोशल मीडिया पर उनके करीब 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिग्विजय का एक किस्सा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। एक बार दिग्विजय विराट कोहली से मिलने मैच के दौरान बीच मैदान में घुस गए थे। लाइव मैच के दौरान दिग्विजय ने विराट कोहली से हाथ मिलाया और गले मिले थे। फिर गार्ड ने उन्हें मैदान से बाहर निकाला था।

Ad

कशिश कपूर ने लास्ट टाइम छोड़ा था साथ

कशिश कपूर को डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 15 से लाइमलाइट मिली है। स्प्लिट्सविला में दिग्विजय को उन्होंने पार्टनर के रुप में चुना था। दोनों फिनाले में भी पहुंचे थे। लेकिन फिनाले में दिग्विजय के साथ खेल हो गया था। कशिश ने फाइनल राउंड से पहले फिनाले स्टंट छोड़ 10 लाख चुने थे। कशिश के इस फैसले ने दिग्विजय के शो जीतने के सपने को तोड़ा इसी के साथ कशिश की वजह से दिग्विजय सिंह को भी शो छोड़ना पड़ा था। कशिश को इस हरकत की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया था। तब से कशिश और दिग्विजय में लडाई छिड़ गई। यहां तक कि दोनोंं एक- दूसरे को देखना तक भी पसंद नहीं करते हैं। वहीं कशिश अपनी बेधड़क और बेबाक पर्सनैलिटी के लिए फेमस हैं। कशिश अपनी हर बात को बिना किसी से डरे झिझके रखती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications