विराट कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। जो फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। हर अगले मैच के साथ कप्तान विराट कोहली कुछ नया रिकॉर्ड बना देते है, चाहे बात उनकी कप्तानी की हो या फिर बल्लेबाजी की।
पिछले कुछ वर्षों से विराट कोहली का बल्ला निरंतर रन बना रहा है। साल 2018 में विराट कोहली ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने 14 वनडे मैचों में भारत कमान संभाली। जिसमें उन्होंने भारत को 9 बार जीत का स्वाद चखाया। वहीं कोहली 2018 में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।
दिल्ली में जन्मे इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 77 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 25 शतक और 20 अर्धशतक सहित 6613 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में इन्हें 222 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगभग 60 की औसत और 92.58 के स्ट्राइक रेट से 10533 रन बनाए हैं।
अपनी बेहतरीन क्रिकेट प्रदर्शन के कारण विराट कोहली भारत के करोड़ों लोगों के फेवरेट बन चुके हैं। कोहली को ट्विटर में 28.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। इसके विपरीत विराट कोहली सिर्फ 52 लोगों को ही टि्वटर में फॉलो करते हैं जिसमें वह एक भारतीय क्रिकेटर की पत्नी को भी फॉलो करते हैं।
वह भारतीय क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा है। रोहित ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ 13 दिसंबर 2015 को मुंबई में शादी की थी।
![रà¥à¤¹à¤¿à¤¤Â à¤à¤°Â रितिà¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/bc026-15488610031871-800.jpg 1920w)
टि्वटर में विराट कोहली रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो करते हैं। रितिका को टि्वटर में 174000 लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। इसके विपरीत रितिका सिर्फ 47 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीं रोहित शर्मा को 13.1 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।
रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 199 वनडे खेले हैं, जिसमें 7799 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 22 शतक और 39 अर्धशतक लगाए। वहीं टी-20I क्रिकेट में रोहित के नाम 2237 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
Get Cricket News In Hindi Here