Hindi Cricket News: विराट कोहली बने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी 

cricket cover image
विराट कोहली
विराट कोहली
Ad

क्रिकेट ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी भारतीय कप्तान विराट कोहली का दबदबा है। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर एक पर हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आते हैं। फिर चाहे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम ही क्यों न हो। उनके इन सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर करीब तीन करोड़ फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आते हैं। यही नहीं, विराट कोहली ने एक दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन भी बना लिए हैं। इस तरह वह यह कारनामा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

दूसरे नंबर पर महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उनके ट्विटर पर 30.1 मिलियन, फेसबुक पर 28 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 16.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर इतने सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या कम नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 15.4 मिलियन, ट्विटर पर 7.7 मिलियन और फेसबुक पर 20.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इस वक्त अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हर किसी की पसंद बन चुके भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के भी तीनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सुरेश रैना के ट्विटर पर 16.7 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन और फेसबुक पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसी तरह युवराज सिंह के ट्विटर पर 4.7 मिलियन, इंस्टाग्राम 7.5 मिलियन और फेसबुक पर 14 मिलियन, जबकि स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के ट्विटर पर 1.01 करोड़, इंस्टाग्राम पर 36 लाख और फेसबुक पर 66 लाख फॉलोअर्स हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के ट्विटर पर 67 लाख, इंस्टाग्राम पर 85 लाख और फेसबुक पर 36 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके बाद शिखर धवन के ट्विटर पर 41 लाख, इंस्टाग्राम पर 48 लाख, फेसबुक पर 89 लाख फॉलोअर्स हैं।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications